Wednesday, October 14, 2009

हेप्पी दीपावली

पता है हमारे उपर आकाश में एक बहुत बडी रजाई है। और सुरज की किरणे जो होती है, वो कुछ अच्छी होती है और कुछ बुरी।

हमारे उपर यह जो रजाई है, वो हमे सुरज की बुरी किरणो से बचाती है। मै एक बात और बताउ आपको, मै इस बार एक भी क्रेकर नहीं चलाउंगा क्योकि क्रेकर से एअर पाँल्युशन होता है और उससे हमारे उपर की रजाई में छेद हो सकता है। और तब छेद में से सुरज की बुरी किरणे अंदर आ जायेगी और हम बिमार हो जायेगे. मै तो बिमार नही पडना चाहता हुँ, आप भी सोचिइये इस बारे में।

पापा कह रहे है की अंकल लोगो को दीपावली की शुभकामनाए तो दो! अरे भाई कोई ये तो बताओ ये शुभकामनाए होता क्या है, मुझे तो नही पता है?

सारे अंकल और आंटी लोगो को हेप्पी दीपावली, और आप लोग मैरे फ्रेन्ड्स को भी मेरी तरफ से हेप्पी दीपावली बोल देना, और एक बात अंकल लोग कम से कम दीपावली पर बच्चे लोगो को कम डाटना और गुस्सा करना।

कोई मेरे पापा को भी यह बात समझा देना, बस मुझ पर गुस्सा करते रहते है, देखो अभी भी कह रहे है की अब बस कर, क्या उटपटांग लिखाये जा रहा है, अब मुझे अभी टाईप करना नही आता है, इसलिए इनकी सुननी ही पडेगी।

बाँय - बाँय

आपका गोर्की

2 comments:

  1. Gorki(Amogh),aap bahut achhi baat soochte hain!

    Happy Diwali!

    ---Smita

    ReplyDelete
  2. hi Gorki!!
    I really appreciate that a 6 years old kid can think in this way, good..
    Keep it up, always there for ur help.

    With love
    Radhika

    ReplyDelete